जोनाई , निज संवाददाता , 13 दिसंबर :----
धेमाजी जिला संवाददाता संघ की प्रथम कार्यकारिणी बैठक रविवार को सिलापथार के प्रांगण में आयोजित किया गया। जिसमें सभा की अध्यक्षता धेमाजी जिला संवाददाता संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रेमानंद तालुकदार ने किया। सभा की उद्देश्य व्याख्या संघ के नवनियुक्त महासचिव जीवन कोंवर ने किया। सभा में जोनाई प्रेस क्लब, सिलापथार प्रेस क्लब , धेमाजी प्रेस क्लब , माछखोवा प्रेस क्लब और गोगामुख प्रेस क्लब के सदस्यों ने हिस्सा लिया। जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया गया। जिसमें धेमाजी जिला संवाददाता संघ की बैंक खाता खोलने व पांचों प्रेस क्लब के सदस्यों से सौ रुपए सदस्य भर्ती शुल्क के रुप में लेने, जिला संवाददाता संघ की कार्यकारिणी सभा दो माह बाद कराने , आगामी द्वितीय कार्यकारिणी सभा जोनाई प्रेस क्लब के तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा।
संघ की साहित्य- सांस्कृतिक अथवा प्रतियोगिता का आयोजन करने का सिद्धांत लिया गया। जिला समिति के विस्तार करने हेतु जोनाई प्रेस क्लब के गौतम पेगु को सहकारी सचिव, सिलापथार प्रेस क्लब के मोहन पांगिंग, माछखोवा प्रेस क्लब के अशोक छेत्री को सांगठनिक सचिव का दायित्व अर्पण किया गया। असम वार्ता जीवी संघ के निर्देशानुसार राज्यिक परिषद के सदस्य के तौर पर अश्विनी कुमार दुवरा ,मृदुपवन सुतिया और भास्कर ज्योति तायेंग को मनोनित किया गया।
सभा में आगामी मार्च-अप्रैल माह में नये -पुराने संवाददाता सम्मेलन अनुष्ठित करने का सिद्धांत लिया गया। सभा में मरणोपरांत ,पुर्व , और वर्तमान में कार्यरत संवाददाताओं का जीवनपंजी ग्रंथ प्रकाशित करने के लिए वरिष्ठ पत्रकार और जोनाई प्रेस क्लब के अध्यक्ष रोयल पेगु को संपादक का दायित्व अर्पण किया गया।
साथ ही मरणोपरांत छह पत्रकार क्रमशः तेजेंद्र उपाध्याय , टिकेंद्रजीत फुकन , विनोद सिंह , रत्न पुजारी , अनिवार्ण बी गोहांई और अपुर्व पेगु के स्मृति में एक श्रद्धांजलि ग्रंथ प्रकाशित करने के लिए मृदुपवन सुतिया को दायित्व अर्पण किया गया।
संस्था के पुर्व लोगों के स्थान पर नये लोगों को लगाने का प्रस्ताव लिया गया। रविवार को जिला समिति की प्रथम कार्यकारिणी की बैठक आयोजित करने हेतु सिलापथार प्रेस क्लब को विशेष रूप से धन्यवाद प्रस्ताव लिया गया।



No comments:
Post a Comment
say somethings