जोनाई , निज संवाददाता , 20 जनवरी :-----
धेमाजी जिले के जोनाई महकमा में महकमा प्रशासन ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आज से पुर्व जारी की गई अनुमतियों को रद्द कर दिया है।
आदेश में कहा है कि जोनाई महकमा प्रशासन ने कोविड- 19 के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए महकमा के लोगों के जीवन और स्वास्थ्य के सूरक्षा को ध्यान में रखकर समाजिक , राजनीतिक , सांस्कृतिक , शैक्षिक , मनोरंजन, धार्मिक अनुष्ठान , उत्सव, खेल आदि के संदर्भ में महकमा प्रशासन से लिए गए सभी अनुमति को रद्द कर दिया गया है और यह अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से लागू रहेगी।
जोनाई महकमा प्रशासन ने उक्त आदेश पर कार्रवाई करने के लिए महकमा के राजस्व विभाग के चक्र अधिकारी ऋतु पल्लव बरुवा और महकमा पुलिस अधिकारी भार्गव मुनी दास को निर्देश दिया है।महकमाधिपति प्रदीप कुमार द्विवेदी ने कहा है कि सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को कोरोना वायरस का दोनों वैक्सीनेशन लेना जरुरी है अन्यथा उन्हें कार्यालय में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जायेगा ।



No comments:
Post a Comment
say somethings