धेमाजी जिले के जोनाई महकमा में आज 73 वें गणतंत्र दिवस समारोह जोनाई के गांधी मैदान में आयोजन किया गया।
जहां जोनाई के महकमाधिपति प्रदीप कुमार द्विवेदी आईएएस ने सर्वप्रथम महकमाधिपति कार्यालय के सम्मुख स्थित महात्मा गांधी की मुर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद जोनाई गांधी खेल मैदान में पहुंचे। जहां पर विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया ।
महकमाधिपति प्रदीप कुमार द्विवेदी ने गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय झंडा फहराया और परेड की सलामी ली तथा अभिवादन ग्रहण किया। उल्लेखनीय कोरोना प्रोटोकॉल को ध्यान में रखकर समिति संख्या में लोगों की उपस्थिति में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया।
जिसमें कोविड वैक्सीनेशन के दोनों खुराक लेने वाले लोगों को प्रवेश करने के साथ ही मास्क पहनकर खेल मैदान में पहुंचने के हिदायत दी गई थी।। उक्त अवसर पर किसी प्रकार की सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन नहीं किया गया।



No comments:
Post a Comment
say somethings