Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]

जोनाई , निज संवाददाता , 27  जनवरी :----
केन्द्रीय विद्यालय पासीघाट ने 73 वां गणतंत्र दिवस भव्यता और देशभक्ति के साथ मनाया गया। यह उत्सव कोविड-19 महामारी के कारण विभिन्न उपायों और सावधानियों का पालन करते हुए आयोजित किया गया ‌था । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर कर्नल मनदीप सिंह आफिसर कमांडर 22 बटालियन एनसीसी पासीघाट और लेफ्टिनेंट कर्नल आहलुवालिया आफिसर 22बटालियन एनसीसी पासीघाट थे।
 कर्नल मनदीप सिंह और प्रार्चाय राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण समारोह के साथ ही इस अधिकारिक दिन की शुरुआत की गई। प्रार्चाय राजेश कुमार ने इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया। कर्नल मनदीप सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों से आत्मनिर्भर बनने और देश के कल्याण के लिए अथक प्रयास करने का आग्रह किया। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि हमें राष्ट्र के महान  नायकों के बलिदान ,संस्कृति और परंपरा में  विविधता के बीच लोगों की एकता  को याद रखने और देश की कानून व्यवस्था की देखभाल करने वाले अधिकारियों को सलाम करने की जरूरत है।
इस दिवस को मनाने के लिए छात्रों ने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया । कार्यक्रम की शुरूआत दसवीं कक्षा की सोफिया आरजू के द्वारा गाए गए मधुर गीत के साथ हुई । कुमारी स्टूडी और मास्टर मयंक ने देश भक्ति से परिपूर्ण भाषण दिया और सभी में अपार सकरात्मकता और देशभक्ति की भावना पैदा की । दूसरी कक्षा की कुमारी श्रेया ने सुंदर देशभक्ति गीतों की धुन पर नृत्य किया और दर्शकों ने को मंत्रमुग्ध कर दिया  जो कार्यक्रम का मुख्य आकषर्ण  रहा । आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा निर्मित आर्ट एंड क्राफ्ट कृति विशिष्ट अतिथि को प्रदान कर देशभक्ति की भावना प्रकट की गई। 
प्राथमिक खंड की प्रेरक शिक्षिका श्रीमती ज्योति कोहर ने भी छात्रों को सम्बोधित किया‌ कीयह हमारे देश के महान इतिहास को याद करने का दिन है। उन्होंने छात्रों को इसे प्रतिदिन इस भाव को जीवंत रखने और अच्छे  नागरिक बनने का प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया क्योंकि देश का भविष्य वर्तमान पीढ़ी के हाथों में हैं।कम्यूटर विज्ञान के शिक्षक शमशेर पटेल ने धन्यवाद प्रस्ताव ज्ञापित किया। भावना और गणतंत्र दिवस के उत्साह को आत्मसात किया और उन्होंने अपने दिल में हमेशा देश की रक्षा और सेवा करने का प्रण लिया।

No comments:

Post a Comment

say somethings

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib