मनोज कुमार प्रजापति, जोनाई - 30 जनवरी-
अरुणाचल प्रदेश के ईस्ट सियांग जिला के निग्लाक स्थित प्रदेश के एकमात्र सैनिक स्कुल परिसर में आज शहीद दिवस मनाया गया।
कोविड़ 19 के दिशा-निर्देशों के तहत मनाये गये शहीद दिवस पर सैनिक स्कुल ईस्ट सियांग के प्रिंसिपल कमांडर प्रविण कुमार पोला , उच्च वर्ग सहायक जीएस साई कृष्णा, निम्न वर्ग सहायक भवेश डेका, कुमार बन्नु, तुलसी धर, सहित विज्ञान विभाग के वरिष्ठ शिक्षक
मनोज डेका, गणित की शिक्षिका निकिता राय, अंग्रेजी विभाग के शिक्षक सुजय बेनर्जी, सुबेदार राजेश,
हवालदार मणि कुमार राय और अन्य कर्मीयों ने राष्ट्रिय पिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि देने के साथ ही श्रद्धासुमन अर्पित किया। जिसके बाद दो मिनट का मौन भी रखा गया।
सैनिक स्कुल में मनाये गये शहीद दिवस की सभा का संचालन वरिष्ठ शिक्षक मनोज डेका ने किया और अंग्रेजी विभाग के शिक्षक सुजय बेनर्जी ने सभी लोगो का धन्यवाद ज्ञापित किया।



No comments:
Post a Comment
say somethings