जोनाई , निज संवाददाता , 25 फरवरी ;---
धेमाजी जिले के जोनाई महकमा कृषि विभाग के कार्यालय में आरआईडीएफ- XXV योजना के अधीन 2021-2022 वित्तीय वर्ष के तहत 1,0,316,485 रुपए की लागत से निर्मित होने वाले कृषि ज्ञान केन्द्र सहित प्रशिक्षण भवन की विधायक भुवन पेगु ने आज आधारशिला रखी । विधायक भुवन पेगु ने इस अवसर पर कहा कि केंद्र के निर्माण होने से विभिन्न प्रकार की खेती और प्रशिक्षण के साथ ही किसानों की सुविधाओं के लिये हर एक व्यवस्था की जाएगी।
साथ ही विधायक पेगु ने कहा कि राज्य में जलवायु के अनुरूप किसानों को समय -समय पर प्रशिक्षण देकर खेती के तरीकों के बारे में जानकारी देना इस ज्ञान और प्रशिक्षण केन्द्र का मुल उद्देश्य है।
किसानों को कम लागत में अधिक पैदावार करने के लिए आधुनिक पद्धति से खेती कराई जा रही है। हम सभी का प्रयास है कि अब खेती को स्वरोजगार से जोड़ा जाए, जिससे लोगों को पोषण, सुरक्षा के साथ-साथ आजीविका का साधन बन सके।
इस अवसर पर भाजपा के जोनाई मण्डल समिति के अध्यक्ष आदित्य बरुवा,सम्मिलित गण शक्ति असम दल के व्लाक समिति के महासचिव शूबल हाजोंग ,टीएमपीके के जोनाई जिला समिति के अध्यक्ष संजय कुम्बांग , सचिव मिगम दलै , राजाखना गांव पंचायत के अध्यक्ष बिरेन पेगु , केमी जेलेम पंचायत के आंचलिक पंचायत सदस्या पिंकी पातिर , उपाध्यक्ष रामपुकारी साह सहित महकमा कृषि विभाग के अधिकारी, कर्मचारी , भाजपा और सम्मिलित गण शक्ति असम दल के कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे।



No comments:
Post a Comment
say somethings