जोनाई , निज संवाददाता ,27 फरवरी :----
जोनाई महकमा सदर अधीन रुवाद दलुंग गांव में बीती रात करीब साढ़े नौ बजे एक भयानक अग्निकांड में लखीनाथ कुली का घर पुरी तरह से जलकर राख हो गया ।
जोनाई गांव पंचायत के पुर्व अध्यक्षा लखीमाई पेगु ने आरोप लगाते हुए कहा कि अग्निकांड की घटना के तुरंत बाद अग्नि शमन विभाग को सूचना दी गई , मगर अग्नि शमन विभाग के कर्मचारियों ने फोन नहीं उठाया।
अग्नि शमन विभाग की गाड़ी घर पुरी तरह जलकर राख होने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे। काफी देर बाद पहुंचे अग्नि शमन विभाग की गाड़ी को देखकर स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए।
लखीनाथ कुली ने बताया कि आग की घटना गैस सिलेंडर के रिसाव से हुई और करीब आठ लाख रुपए की सम्पत्ति जलकर राख हो गई। समाचार लिखे जाने तक आग लगने की प्रकृत कारणों का पता नहीं चल पाया है।



No comments:
Post a Comment
say somethings