जोनाई , निज संवाददाता , 08 फरवरी : --- जोनाई के अग्रणी एनजीओ नर्थ स्टार क्लब ने उठाया एक सराहनीय कदम। इस गैर सरकारी संस्था के तत्वावधान में तथा जिला जल एवं अनामय समिति के सहयोग से धेमाजी जिले के जोनाई महकमा में ऑब्जर्वेशन आफ आइकोनिक वीक मनाया गया जिसके तहत लाली-सियांग नदी के किनारे स्थित पोबा संरक्षित वनांचल में रविवार को सफाई अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
गौरतलब है कि अग्रणी एनजीओ नर्थ स्टार क्लब के सदस्यों के एक दल ने वन विभाग के तीनमाइल बीट के पोबा वनांचल में उपस्थित होकर चलाया एक सफाई अभियान जिसमे प्रदूषण से बचाने के लिए जल स्रोतों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया।
जोनाई के इस नॉर्थ स्टार क्लब नामक गैर सरकारी संस्था के सदस्यों ने हमारे संवाददाता को बताया कि जो लोग यहा पिकनिक मनाने आते हैं, वे इस स्थान को पॉलीथीन की थैलियों और अन्य कचरे से गंदा एवम् प्रदूषित कर देते हैं। यह पशु पक्षियों के लिए भी जानलेवा सिद्ध होता है जिसके कारण नॉर्थ स्टार क्लब के सदस्यों को इस स्थान की सफाई करनी पड़ी।



No comments:
Post a Comment
say somethings