जोनाई , निज संवाददाता, 15 मार्च :-- धेमाजी जिले के जोनाई महकमा के मुरकंगसेलेक रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर आज शाम को प्रायः सात बजे एक अज्ञात व्यक्ति की नृशंस हत्या की घटना हुई।
मुरकंगसेलेक रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म दो पर खून से लथपथ हालत में एक युवक का शव बरामद किया गया।बदमाशों ने धारदार हथियारों से एक अज्ञात युवक की गला रेत कर हत्या कर दी। शव के बगल में नीले रंग के बैग बरामद किए गए। हत्या की घटना के सूचना मिलते ही जोनाई सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नेत्र कमल सैकिया , उप निरीक्षक विजय कुमार सिंह ने अपने पुलिस दल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए।
उल्लेखनीय है कि मुरकंगसेलेक रेलवे स्टेशन पर जीआरपी के जवानों के तैनाती नहीं होने के वजह से अज्ञात व्यक्ति का शव की पहचान नहीं हो पाई। उक्त प्लैटफॉर्म संख्या पर प्रकाश की व्यवस्था नहीं होने के कारण अंधेरे का सहारा लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है।



No comments:
Post a Comment
say somethings