धेमाजी जिले के जोनई महकमा के सदर पुलिस थानांतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 515 पर आज दिन के प्रायः 12 बजे रतके के समीप साइकिल और बाइक में आमने सामने भिंड़त हो गई।
जिसमें रतके गांव निवासी साइकिल सवार अतुल टाये (60)गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें स्थानीय लोगों ने रुकसिन स्थित एक व्यक्तिगत चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने अतुल टाये की मौत होने की घोषणा किया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अतुल टाये नामक व्यक्ति जोनाई बाजार से साइकिल से अपने घर रतके गांव जा रहा था और बिपरीत दिशा की ओर से आ रही है बाइक संख्या AS23X 3557 नंबर की तेज रफ्तार बाइक से जोरदार टक्कर होने से साइकिल सवार की मौत हो गई। बाईक सवार को भी चोटें आई हैं। उल्लेखनीय है कि स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर दोषी बाइक चालक को पकड़ कर पुछताछ कर रही है।



No comments:
Post a Comment
say somethings