Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]

स्टेशन के विभिन्न हिस्सों में  बैठकर करते हैं मादक पदार्थों का सेवन ।
बेखबर रेलवे स्टेशन पुलिस,  अभिभावक , विद्यालय के प्रधान शिक्षक और प्राचार्य ।

जोनाई , निज संवाददाता , 25 मार्च। :---
 धेमाजी जिले के जोनई महकमा के मुरकंगसेलक रेलवे स्टेशन के विभिन्न स्थानों पर विभिन्न स्कूल कॉलेजों के छात्र-छात्रांए  मादक पदार्थों की तस्करी व सेवन के साथ-साथ अश्लील गतिविधियों को देखकर आंसू व अजायूछाप संगठन के नेताओं ने आज एक नशा विरोधी  अभियान चलाया। 
 आसू की जोनाई आंचलिक समिति और असम जातीयताबादी  युवा छात्र परिषद जोनाई जोनाई आंचलिक समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों के साथ- रेलवे स्टेशन पर मादक पदार्थों के खिलाफ छापेमारी के दौरान  रेलवे श्रमिकों रूम में मुरकंगसेलेक महाविद्यालय के छात्रों को निराशाजनक गतिविधियों में लिप्त पाया गया।  
उल्लेखनीय है कि रेलवे विभाग के आरपीएफ और जीआरपी और  अभिभावकों , विद्यालय और महाविद्यालयों  के छात्रों  के अत्यधिक लापरवाही और अज्ञानता के कारण जोनाई में आये दिन ऐसे नाजारा देखने को लगातार मिलते रहते हैं।लेकिन संगठन के नेताओं के साथ-स्थानीय लोगों को देखकर छात्र भागने में कामयाब हो गए ।  
रेलवे विभाग की बेहद लापरवाही और छात्रों के अभिभावकों की अनुभवहीनता के कारण फिलहाल छात्र जोनई में अपनी परिवार से खिलवाड़ करते नजर आ रहे हैं। छात्रों की इस तरह की नशीली दवाओं की लत के कारण वास्तव में दोषी कौन है? असम सरकार की शिक्षा प्रणाली किस दिशा में आगे बढ़ रही है?
इस मामले में जोनाई पुलिस प्रशासन ने कई मौकों पर नशे  विरोधी गतिविधियां चलाई हैं।

No comments:

Post a Comment

say somethings

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib