जोनाई , निज संवाददाता, 25 मार्च। :----
धेमाजी जिले के जोनाई महकमा में कृषि विभाग कार्यालय की ओर से और एक नंबर मुरकंगसेलेक गांव में वृहस्पतिवार को सैकड़ों स्थानीय किसानों को प्रशिक्षण दिया गया।जॉन कुम्मबांग के नेतृत्व में चलाये गये इस प्रशिक्षण शिविर में
कृषि विभाग के विकास अधिकारी पंकज पुराण , नियुक्ती तथा रोजगार विभाग के अधिकारी विश्वजीत नाथ ,मिसिंग स्वायत्त शासित परिषद के कार्यवाही सदस्य नरेश कुम्बांग , कृषि विभाग के अधिकारी सुनील दलै और कर्ण सेलेंग
उपस्थित थे।
इस शिविर में सिले सिकुर फेड फार्मर्स प्रोड्यूसर कम्पनी के सीईओ मनुज पेगु सहित एक नंबर मुरकंगसेलेक गांव और असम - अरुणाचल प्रदेश के किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में कृषि विकास अधिकारी पंकज पुराण ने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर मिसिंग स्वायत्त शासित परिषद के कार्यवाही सदस्य नरेश कुम्बांग ने कृषि विस्तार से कृषि संबंधित संस्थानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण में रोजगार विनिमय केंद्र के अधिकारी विश्वजीत नाथ ने स्थानीय किसानों को नौकरियां के पिछे न भागकर कृषि कार्य में सहयोग करने और जैविक खेती के बारे में चर्चा की।
उक्त प्रशिक्षण में कृषि विभाग के उन्नयन अधिकारी पंकज पुराण ने अंत में वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन पर किसानों को केंचुआ खाद बनाने के तरीके के बारे में जानकारी दी। उन्होने बताया कि कृषि विभाग द्वारा किसानों को केेंचुआ खाद बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
कृषि विभाग की ओर से किसानों को वर्मी किट उपलब्ध कराई गई है ।जिससे केंचुआ खाद तैयार की जा रही है। किट 12 फीट लंबी, 5फीट चौड़ी, 1.5फीट ऊंची है। इसमें सबसे पहले गोबर, पेड की पत्तियां, खेत का कचरा भर लिया जाता है। साथ ही उन्होने इसके बारे में विस्तृत रुप से बताया। वहीं इस शिविर में भाग लेने वाले किसानों ने भी इस प्रशिक्षण को लेकर कृषि विभाग की प्रशांसा करते हुए विभिन्न अंचलों में इस तरह के और भी कार्यक्रम करने की अपील की।



No comments:
Post a Comment
say somethings