Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]


जोनाई पुलिस ने ड्रग्स पैडलर के पैर में मारी गोली
 70 ग्राम ड्र्ग्स बरामद

 जोनाई , निज संवाददाता , 11  मई :---
धेमाजी जिले के जोनाई महकमा के  सदर थाना थानांतर्गत  महकमा पुलिस अधिकारी भार्गव मुनी दास और थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नेत्र कमल सैकिया के नेतृत्व
 में गये पुलिस दल ने आज जोनाई बाजार के समीपवर्ती साप्ताहिक बाजार के तीन आली के समीप पुलिस और ड्रग्स पैडलर के बीच  एक एनकाऊंटर की घटना हुई।
 जहां पर ड्रग्स पैडलर तथा मध्यपुर गांव  निवासी
 विश्वजीत कारदंग उर्फ राजा कारदंग (30) ने पुलिस पर तेज धारदार हथियार से घातक प्रहार करने की कोशिश की । जिस कारण अपने बाचाव में पुलिस ने विश्वजीत कारदंग के पैर में गोली मारी। जिसके बाद पुलिस ने उक्त युवक को जोनाई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती
 कराया । जहां से डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद  उन्नत चिकित्सा के लिए घायल युवक विश्वजीत कारदंग को धेमाजी जिला चिकित्सालय में  भेज दिया। महकमा पुलिस अधिकारी भार्गव मुनी दास ने कहा कि  उक्त युवक के पास से करीब 70 ग्राम ड्र्ग्स के साथ ही बारह हजार रुपये नगद , खैनी का टेमा और  धारदार खुखरी दाव बरामद किया है।

No comments:

Post a Comment

say somethings

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib