Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]


जोनाई , निज संवाददाता , 25 मई  :-------
 धेमाजी जिले के जोनाई महकमा के अंतर्गत  मुरकंग सेलेक जनजाति विकास खंड कार्यालय के समीप  आज सुबह करीब साढ़े दस बजे एक स्कुटी और बाइक के आमने सामने टक्कर हो गई ।
 जिसमें स्कुटी सवार संजीव मिली (40) की घटना स्थल पर मौत हो गई। वहीं बाइक सवार  डिब्रूगढ़ दधिया महमरा गांव के दिपांकर कछाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तत्काल रुकसीन स्थित निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि काननगुड़ी गांव निवासी संजीव मिली अपने स्कुटी से मोबाइल रिचार्ज करने के लिए घर से निकले ही थे कि घर के समीप ही विपरीत दिशा की ओर से आ रही ग्लैमर बाइक ( संख्या एएस 06 R1328) से जोरदार टक्कर हो गई है ।
   स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और  बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। दुसरी ओर पुलिस ने संजीव मिली के शव को  अंत्यपरीक्षण के लिए धेमाजी जिला अस्पताल में भेज दिया है।

No comments:

Post a Comment

say somethings

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib