Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]


प्रदेश  कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भुपेन बोरा और असम विधानसभा के प्रतिपक्ष नेता देवव्रत सैकिया ने कर्मी सभा को संबोधित किया।

जोनाई , निज संवाददाता , 07  मई :-----
धेमाजी जिले के जोनाई महकमा के तेलाम के सार्वजनिक प्रेक्षागृह के प्रांगण में शनिवार को आज  कांग्रेस दल की जोनाई विधानसभा क्षेत्र के सिसीबरगांव , जोनाई ,सिलापथार  नगर समिति और ब्लॉक समिति के सदस्यों को लेकर एक कर्मी सभा का आयोजन  किया गया। जिसमें प्रदेश  कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भुपेन बोरा और असम विधानसभा के प्रतिपक्ष नेता देवव्रत सैकिया  सहित कांग्रेस के कई  वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भुपेन बोरा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि असम के मुख्यमंत्री  डॉ हिमंत विश्व शर्मा का एआईयूडीएफ से प्रेम होने के कारण एआईयूडीएफ के नेता  श्रेष्ठ मुख्यमंत्री कहकर प्रशंसा करते हैं। श्री बोरा ने कहा कि अगर असम में बेरोज़गारी की समस्या का समाधान किया गया होता तो हम भी श्रेष्ठ मुख्यमंत्री कहते मगर बेरोज़गारी की समस्या दिनोदिन बढ़ती ही जा रही है। सरकार झूठ बोल रही है।
साथ ही भुपेन बोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री से पत्रकारों ने सवाल किया था कि असम में निम्बू का दाम में बढ़ोतरी के बारे में पूछने पर मुख्यमंत्री ने  युक्रेन और राशियां में युद्ध होने के कारण निम्बू का दाम में बढ़ोतरी हुई है।
 साथ ही श्री बोरा ने कहा है कि  आज तक मैं सुना हुं कि युद्ध में गोला बारूद और हथियार की जरूरत होती है । अगर निम्बू का दाम इसी तरह बढ़ती रही तो गरीब लोगों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ेगा। साथ ही श्री बोरा ने कहा कि हमारी सरकार सत्ता में रहते गैस सिलेंडर का दाम 440 रुपए से ज्यादा नहीं किया गया। मगर भाजपा सरकार सत्ता में आते हैं गरीबों का गैस सिलेंडर का दाम हजार रुपए से भी ज्यादा कर दिया है। 
।साथ ही भुपेन बोरा ने कहा कि राज्य के खाद्य मंत्री रंजीत दास से पत्रकारों के द्वारा सरसों तेल के दाम में वृद्धि के बारे में सवाल पूछने पर बताया कि पहले मिठातेल में मिलावटी किया जाता था। मगर अब मिठातेल शुद्ध होने के कारण दाम में बढ़ोतरी हुई है।
 साथ ही श्री बोरा ने कहा भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री और मंत्री मूल्यवृद्धि की बात को मानने को तैयार ही नहीं है। कर्मी सभा में विधानसभा के विपक्षी नेता देवव्रत सैकिया , शैलैन सोनवाल सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने सभा को संबोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष भुपेन बोरा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी की सभा में शामिल होने के लिए दो सौ रूपए देकर लोगों को बुलाया जाता है । वहीं कांग्रेस कर्मी दो सौ रूपए पाकेट से खर्च कर सभा में उपस्थित होते हैं।

No comments:

Post a Comment

say somethings

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib