Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]


जोनाई , निज संवाददाता , 06 मई  :----
धेमाजी जिले के जोनाई महकमा के हाजोंग छात्र संघ के तत्वावधान में और जोनाई आंचलिक समिति तथा हाजोंग सम्प्रदाय के लोगों के सहयोग से  लोगों ने आज बासतो पूजा का आयोजन तीन नंबर मुरकंगसेलेक के हाजोंग सार्वजनिक भवन के प्रांगण में किया गया ।
 जिसके सफल संचालन करने के लिए एक आयोजन समिति का गठन किया गया ‌।  जिसमें अध्यक्ष के तौर पर सुबल हाजोंग , कार्यकारी अध्यक्ष नवजीत हाजोंग ,उपाध्यक्ष कमल हाजोंग , महासचिव विष्णु हाजोंग , सहसचिव कूबूरजीत हाजोंग , प्रचार-प्रसार सचिव यूक्तलाल हाजोंग , नंद हाजोंग, कोषाध्यक्ष सुनील हाजोंग और पुरोहित   रघुनाथ हाजोंग , भीम हाजोंग , हरानन हाजोंग और अधेंद्र हाजोंग आदि सहित कई लोगों को दायित्व दिया गया है।
      इस अवसर पर सर्वप्रथम  सुबह सफाई अभियान चलाया गया । सुबह नौ बजे सहसचिव कूबूरजीत हाजोंग के द्वारा वृक्षारोपण किया गया।  इसके बाद पुरोहित के द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ ही बासतो पूजा  शुभारंभ किया गया।  
इसके बाद  महासचिव विष्णु हाजोंग की अध्यक्षता में बासतो पूजा शीर्षक आलोचना चक्र का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर हाजोंग जातीय एक्य मंच के सचिव सागर हाजोंग , विशिष्ट अतिथि के तौर पर अखिल असम हाजोंग छात्र संघ के अध्यक्ष संजीव हाजोंग , हाजोंग धेमाजी जिला समिति के अध्यक्ष निभाज हाजोंग , जोनाई महकमा हाजोंग छात्र संघ के उपाध्यक्ष  राम प्रसाद हाजोंग , अविभाजित लखीमपुर हाजोंग जिला समिति के पुर्व नेता भीमराज हाजोंग आदि उपस्थित थे। 
उल्लेखनीय है कि हाजोंग लोगों द्वारा कई हिंदू और पारंपरिक त्योहार मनाए जाते हैं। बासतो पूजा एक प्रमुख कृषि उत्सव है,और देवी- देवताओं  का सम्मान करने के लिए एक पारंपरिक त्योहार मनाया जाता है। बासतो पूजा के साथ ही हाजोंग सम्प्रदाय के लोग दुसरे दिन से खेतों में कृषि कार्य का शुभारंभ करते हैं।

No comments:

Post a Comment

say somethings

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib