Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]

उस्ताद बिस्मिल्ला खां पुरस्कार से सम्मानित  जानेमानें संगीतकार देलोंग पादुंग  उपस्थित
मनोज कुमार प्रजापति, जोनाई - 01 मई :-----
अरुणाचल प्रदेश के ईस्ट सियांग जिला के निग्लाक स्थित सैनिक स्कुल ईस्ट सियांग में शनिवार को कैडेटों के बीच एकल लोक गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जहां पर कैडेटों के सुर को परखने के लिये उस्ताद बिस्मिल्ला खां पुरस्कार से सम्मानित जाने माने संगीतकार तथा निर्देशक देलोंग पादुंग उपस्थित थे।वहीं सैनिक स्कुल ईस्ट सियांग के प्रिंसिपल कमांड़र प्रवीण कुमार पोला और प्रशासनिक अधिकारी गौरव श्योरण ने  इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले कैडेटों का हौसला आफजाई किया।
 जबकीं एकल लोक गीत प्रतियोगिता की सफल संचालन और व्यवस्थित करने में वरिष्ठ शिक्षक मनोज डेका तथा सुजय बनर्जी ने महत्वपुर्ण भुमिका निभाई।  इस अवसर पर स्कुल के बारह कैडेटों ने एकल लोक गीत प्रतियोगिता  में भाग लिया। जिसमें से प्रथम स्थान पाने वाले मारकोन लोलेन (तिराप हाउस) , द्वितीय स्थान पाने वाले वांगफु वांगसु (कामेंग हाउस) और तृतिय स्थान पाने वाले पाकेन काटो (सुवनसिरी हाउस)  को संगीतकार देलोंग पादुंग के हाथों पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान संगीतकार तथा निर्देशक देलोंग पादुंग ने कहा कि वह सैनिक स्कुल ईस्ट सियांग में आकर अपने आप को गर्वान्वित महसुस कर रहे हैं। साथ ही उन्होने कैडेटों के शिष्टाचार ओर अनुशासन की भी सराहना की। श्री पादुंग ने संगीत को लेकर अपने अनुभवों को कैडेटों क संग साझा किया और अपने गीतों की धुन पर सभी को झुमने के लिये मजबुर कर दिया।

प्रतियोगिता के अंत में  स्कुल के प्रिंसिपल कमांड़र प्रवीण कुमार पोला ने उस्ताद बिस्मिल्ला खां पुरस्कार से सम्मानित जाने माने संगीतकार तथा निर्देशक देलोंग पादुंग को स्कुल के कैडेटों को प्रोत्साहित करने और उनके  साथ अपने अनुभवों को साझा करने पर धन्यवाद ज्ञापित किया।

No comments:

Post a Comment

say somethings

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib