जोनाई , निज संवाददाता, 28 जून :- धेमाजी जिले के जोनाई महकमा के जोनाई सदर गांव पंचायत के दसों वार्डो में ड्रेनेज सिस्टम ठीक नहीं होने के कारण हर साल बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से जुझना पड़ता है। ड्रेनेज सिस्टम फेल होने के चलते जोनाई गांव पंचायत के दसों वार्डो में जलभराव हो जाता है। नाले-नालियों की सफाई के अभाव में जल्दी पानी पास नहीं हो पाता है। चूंकि, जगह-जगह पर नालें और नालियों पर अतिक्रमण का साया है। इसलिए पानी पास होने में घंटों का समय लग जाता है और लोगों के घरों में गंदे नालों का पानी घुस जाता है और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जोनाई पंचायत में पानी निकासी का एक मात्र साधन नाले और नालियां हैं। लेकिन, जब हल्की बारिश होती है तो सारी दावों की हकीकत सामने आ जाती है। हर साल देखने में आता है कि जोनाई गांव पंचायत का ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह से फेल हो जाता है। हल्की बरसात पर भी यहां दावा किया जाता है कि मानसून आने से पहले नालों की सफाई करा ली जाएगी , मगर फिर वही समस्या से लोगों को जुझना पड़ता है।
पानी पास होने में घंटों का समय लग जाता है। जिस वजह से लोगों के सामने काफी संकट खड़ा हो जाता है। लोग घरों में कैद होकर रह जाते हैं। दरअसल, हकीकत यह है कि जिन नालियों से पानी को नालों तक पहुंचना है। उनकी हालत काफी खराब रहती है। करीबन सभी गांवों में नालियों पर अतिक्रमण कर लिया गया है । जिसकी वजह से पानी पास नहीं हो पाता है। पहले से कूड़े से भरी नालियों से पानी नालों तक पहुंचने में काफी समय लग जाता है। शहर की बात करें तो मुख्य बाजारों में जल निकासी की व्यवस्था नहीं है।
वहीं जोनाई महकमा के राजस्व विभाग कार्यालय के अंतर्गत कुल 160 गांव के करीब 1,20000 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश और अरुणाचल प्रदेश के पहाड़ों और सहायक नदियों में जलस्तर बढ़ने से महकमा के करीब 160 गांव में बाढ़ का पानी घुस जाने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को पेयजल और खाद्य संकट के साथ ही लोगों के पालतू पशुओं को चारा का अभाव हो गया है ।



No comments:
Post a Comment
say somethings