Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]

 दुकान में मिले भारी मात्रा में भाजपा दल के झंडे और समाज कल्याण विभाग द्वारा आवंटित टीना (करकट) 
पुलिस ने किया दुकान सील
 
जोनाई , निज संवाददाता , 03 जून  :---
धेमाजी जिले के जोनाई महकमा के  महकमाधिपति प्रदीप कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में गये दल ने महकमे के विभिन्न भागों में लगातार अरुणाचली  शराब की बिक्री पर रोक लगाने की लगातार कोशिश में लगे है। इसी कड़ी में महकमाधिपति ने दो नंबर मुरकंगसेलेक रेलवे स्टेशन अंचल में डेली बाजार सहित  मुरकंगसेलेक रेलवे स्टेशन डांगरिया बाबा मंदिर के समीप  स्थित  जोनाली सांगमाई और रिखेश्वर बरुवा के दुकानों में छापा मारा गया ।
 जोनाली सांगमाई और रिखेश्वर बरुवा के दुकानों में छापा के दौरान कुछ भी नहीं बरामद हुआ।वहीं भाजपा के पुर्व जोनाई मण्डल के महासचिव प्रताप पासार के  अवैध रूप से चल रहे अरुणाचली विदेशी शराब की दुकान को महकमाधिपति प्रदीप कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में गये  दल ने वृहस्पतिवार की देर शाम को छापा मारकर भारी मात्रा में अरुणाचली शराब और बियर के बोतलें जब्त की ।
 
     इस अभियान के तहत अवैध दुकान सील करने  से जोनाई के स्थानीय लोगों ने खुशी जताई है कि कोई तो अधिकारी हैं , जो अवैध  कार्यों को रोकने के लिए ऐसी कोशिश की है , जो काबिले तारीफ है ।
      
        जानकारी के अनुसार महकमा के महकमाधिपति प्रदीप कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में गयें कार्यवाही दण्डाधीश नयनमणि दत्त , महकमा पुलिस अधिकारी भार्गव मुनी दास ,थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नेत्र कमल सैकिया और धेमाजी जिले और जोनाई महकमा के आबकारी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी ने महकमे के दो नंबर मुरकंगसेलेक रेलवे स्टेशन अंचल  डैली बाजार , सहित  मुरकंगसेलेक रेलवे स्टेशन डांगरिया बाबा मंदिर के सम्मुख स्थित जोनाली सांगमाई , रिखेश्वर बरुवा  और भाजपा के पुर्व जोनाई मण्डल के महासचिव प्रताप पासार के  अवैध रूप से चल रहे अरुणांचली विदेशी शराब की दुकानों में अभियान में अवैध अरुणाचली शराब और बियर काफी मात्रा में जब्त किया है ।
जिसमें भाजपा के पुर्व जोनाई मण्डल के महासचिव प्रताप पासार के  अवैध रूप से चल रहे अरुणांचली विदेशी शराब की दुकान को  सील कर दिया है। 
इस अभियान के दौरान  के मालिक प्रताप पासार को फरार बताया गया । उल्लेखनीय है कि महकमे में जोनाई बाजार , लखी नेपाली तीन आली, रुकसीन सहित विभिन्न अंचलों में किराने का दुकानों , होटलों और पान गुमतियों में बेधड़क अरुणाचली शराब का धंधा  चलाया जा रहा है। जहां पर पीने वालों के लिए है वीआईपी व्यवस्था की जाती हैं।
मालूम हो की जोनाई महकमे के हाइवे के किनारे स्थित कई जगह पर पीने वालों के लिए विशेष व्यवस्था है। शाम होते ही  होटलों और ढाबों में युवाओं की टोलियां पहुंच जाती है। यहां पर युवाओं को अरुणाचली विदेशी शराब सहित मनपसंद ब्रांड की शराब आसानी से मिल रही है। होटल संचालक और ढाबा मालिक युवाओं को शराब परोस कर मोटी कमाई कर रहे हैं।
 ये पूरा धंधा अवैध रूप से कई वर्षों से चल रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मौन धारण किए है। पुलिस और आबकारी अधिकारियों की मौन  के चलते क्षेत्र में अवैध शराब का अवैध व्यापार खुब फल फूल रहा है। कई बार अधिकारी दिखावे के लिए कुछ कार्रवाई कर देते है, लेकिन अवैध धंधों में लिप्त लोगों के खिलाफ अधिकारी सख्त कार्रवाई करने से हमेशा बचते रहे है।  
दुसरी ओर महकमाधिपति प्रदीप कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में अवैध अरुणाचली विदेशी शराब की दुकान में सील करने के दौरान भाजपा दल के भारी मात्रा में झंडे पाया गया। 
स्थानीय लोगों ने कहा है भाजपा सरकार के नेता के द्वारा इस प्रकार के घिनौनी हरकत से पार्टी की छवि धुमिल हो सकती है।
साथ ही प्रताप पासार के अवैध दुकान में समाज कल्याण विभाग के भारी मात्रा में जीआईसी सीट अर्थात टीना का स्टाक देखा गया है ।जो अनुसुचित जाति,अनुसुचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के लिए आवंटित करकट घर में पड़े रहना बहुत ही चिंतनीय विषय है।

No comments:

Post a Comment

say somethings

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib