Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]


जोनाई , निज संवाददाता , 01 अगस्त :---
धेमाजी जिले के जोनाई महकमा के अंतर्गत  राष्ट्रीय राजपथ मार्ग संख्या 515 पर चंद्रपुर गांव के समीप आज दोपहर को करीब दो बजे एक भयंकर पथ दूर्घटना हुई ।
 जानकारी के अनुसार अरुणाचल प्रदेश के आलोंग से ईटानगर की ओर जाने वाली बाइक संख्या AR08B1568 के चालक मोरी दियूम (25) को जोनाई बाजार से
जोनकारेंग घर की ओर जाने के दौरान बाइक संख्या AS23K1133  ने पिछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार  मोरी दियूम (25) को गंभीर चोटें आई हैं। 
वहीं पिछे से टक्कर मारने वाले बाइक सवार जोनकारेंग निवासी  राजू मोरांग (25) और देवोनाथ कुटुम (23) नामक दोनों युवक दूर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। राजू मोरांग (25) और देवोनाथ कुटुम (23) नामक दोनों युवक को गंभीर हालत में रुकसीन के एक व्यक्तिगत चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्नत चिकित्सा के लिए डिब्रूगढ़ स्थित असम चिकित्सा महाविद्यालय में रेफर कर दिया। अरुणाचल प्रदेश के मोरी दियूम (25) नामक युवक को जोनाई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

No comments:

Post a Comment

say somethings

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib