जोनाई , निज संवाददाता 08 अगस्त :----
देश के अन्य भागों के साथ ही अरुणाचल प्रदेश के ईस्ट सियांग जिले के सिले-ओयान चक्र अधिकारी कार्यालय के अंतर्गत ओयानगांव के मुरंगघर के प्रांगण में भारत सरकार का वस्त्र मंत्रालय के तत्वावधान में और राष्ट्रीय हथकरघा विकास निगम लिमिटेड के सौजन्य से रविवार को 8 वां राष्ट्रीय हथकरघा दिवस का आयोजन किया गया।
जिसमें सभा की अध्यक्षता हथकरघा विभाग के सहायक निर्देशक और बुनकर सेवा केंद्र गुवाहाटी एवं विस्तार केंद्र ईटानगर के उत्पल बोडो ने किया। सभा की उद्देश्य व्याख्या लिसांग डोनी वेलफेयर सोसाइटी ओयान के महासचिव जितेन पाईत ने किया ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर 37 नंबर पासीघाट विधानसभा क्षेत्र के विधायक निनोंग इरिंग, विशिष्ट अतिथि के तौर पर सिले-ओयान चक्र अधिकारी श्रीमती मालोती तामिन , सिले-ओयान के जिला परिषद सदस्य बिमल लेगो , पुर्वी सियांग जिले के हस्तशिल्प विभाग के एडीटीएच प्रबाल भट्टाचार्जी , हथकरघा विभाग मंत्रालय के एनएचडीसी ध्रुव शर्मा सहित अंचल के स्थानीय लोगों और महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर बुनकरों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र, सुता क्रय पासबुक ,बुनकर पहचान पत्र आदि अनुष्ठानिक रुप से वितरण किया गया।
मुख्य अतिथि विधायक निनोंग इरिंग ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हथकरघा दिवस मनाने का अर्थ है, हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को याद करना, देशभक्ति व्यक्त करना, हमारी सांस्कृतिक विरासत और परंपरा का सम्मान करना, भारतीय कला के कौशल और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना और सबसे बढ़कर हथकरघा बुनकर परिवारों का सम्मान करना, जिन्होंने ऊर्जा, कौशल और रचनात्मकता जैसे अपने संपूर्ण संसाधनों का निवेश किया है ।
उल्लेखनीय है कि भारत के हथकरघा उद्योग के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने जुलाई, 2015 में 7 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के रूप में घोषित किया था।
भारत सरकार ने 1905 में शुरू किए गए स्वदेशी आंदोलन को मनाने के लिए 7 अगस्त की तारीख को चुना गया था। इस आंदोलन का उद्देश्य घरेलू उत्पादों और उत्पादन प्रक्रियाओं को पुनर्जीवित करना था।
पहले राष्ट्रीय हथकरघा दिवस का उद्घाटन 7 अगस्त 2015 को चेन्नई, तमिलनाडु में मद्रास विश्वविद्यालय के शताब्दी हॉल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था। उन्होंने ‘इंडिया हैंडलूम’ ब्रांड का भी अनावरण किया था।



No comments:
Post a Comment
say somethings