Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]

मुख्य अतिथि के रूप में विधायक निनोंग इरिंग उपस्थित रहे।
 
जोनाई , निज संवाददाता, 08 अगस्त :---
देश के अन्य भागों के साथ ही अरुणाचल प्रदेश के ईस्ट सियांग जिले के रुकसिन के  अतिरिक्त जिला उपायुक्त कार्यालय के तत्वावधान में  आज हर घर तिरंगा कार्यक्रम का उदघाटन किया गया ।
  आजादी के 75 साल के अवसर पर देश भर में विभिन्न अभियान चलाए जा रहे हैं। वहीं हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वाधीनता दिवस के मौके पर आगामी 13 से 15 अगस्त तक घर-घर तिरंगा फहराया जाएगा।
    जिसके लिए रुकसिन के अतिरिक्त जिला उपायुक्त कार्यालय में आज अनुष्ठानिक रुप से निशुल्क तिरंगा झंडा वितरण किया गया ।  इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर 37 नंबर पासीघाट विधानसभा क्षेत्र के विधायक निनोंग इरिंग और रुक्सीन के अतिरिक्त जिला उपायुक्त टी जनोम , कार्यवाही दण्डाधीश जैकब टाबी , सिले-ओयान चक्र कार्यालय के चक्र अधिकारी श्रीमती मालोती तामिन , रुक्सिन के जिला परिषद
 सदस्य क्रमशः अरुणी जामोह , अनुज गामेंन ,सिले-ओयान के जिला परिषद सदस्य बिमल लेगो सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में  लोगों को निशुल्क तिरंगा झंडा वितरण किया गया।

No comments:

Post a Comment

say somethings

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib