Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]


जोनाई  , निज संवाददाता ,20 अगस्त :----
धेमाजी जिले के जोनाई महकमा के गाली घाट के बोरहुति नदी में डुबने एक व्यक्ति की  मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महकमा के गाली घाट
 बोरहुति नदी में  जोनाई के टाके तीन आली सिगा बोरगुली निवासी  कैलाश शर्मा (65) वर्षीय नामक व्यक्ति बीते कल किसी काम से गाली घाट बोरहुति नदी  में नाव से जियाढल गांव की ओर गये थे। शर्मा अपने काम निपटाने के बाद बोरहुति नदी के इस पार नाव नहीं होने के कारण  कैलाश शर्मा तैर कर नदी पार करना चाहा मगर नदी के बीच में ही  कैलाश शर्मा  पानी में डूब गए। 

स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना जोनाई पुलिस और एसडीआरएफ को दी । सूचना मिलते ही जोनाई पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई । मगर रात होने के कारण एसडीआरएफ के जवानों ने नदी में अभियान नहीं चला पाया। 
वहीं  आज सुबह स्थानीय लोगों ने करीब छह बजे नदी में कैलाश शर्मा के शव को तैरते हुए देखा । जिसकी सुचना  लोगों ने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। उल्लेखनीय है कि  कैलाश शर्मा ने राजस्थान से आकर टाके तीन आली में एक फार्मेसी चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे थे।

No comments:

Post a Comment

say somethings

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib