जोनाई ,निज संवाददाता, 19 अगस्त :--
अरुणाचल प्रदेश के ईस्ट सियांग जिले के पासीघाट पुलिस और रुकसिन पुलिस ने अभियान चला कर असम और अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र लखी
नेपाली तीन अली के समीप एक किराना दुकान से ड्रग्स बेचने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार ईस्ट सियांग जिले के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार झा के निगरानी में पासीघाट पुलिस और रुकसिन पुलिस के संयुक्त अभियान में लखी नेपाली बस्ती निवासी दिलीप दास (45) और बाहिर जोनाई निवासी राज ताये (35) नामक दो व्यक्ति को वृहस्पतिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
रुकसिन थाना प्रभारी चाको जोसेफ ने बताया कि दिलीप दास और राज ताये नामक दोनों ड्रग्स बिक्रेताओं के पास से खैनी के दो डिब्बे में ब्राउन शुगर जब्त किया है। साथ ही दोनों आरोपी के विरुद्ध पासीघाट थाना में 72/2022 और भारतीय दण्ड विधि की धारा 21 (a) एनडीपीएस एक्ट के अधीन मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।



No comments:
Post a Comment
say somethings