दो करोड़ रुपये की अवैध कुंदा बरामद, नदी में नष्ट किया गया
जोनाई , निज संवाददाता , 21 अगस्त :-
धेमाजी जिले के जोनाई महकमा में वन विभाग की टीम ने रविवार को लाली - सियांग नदी में करीब दो करोड़ रुपए का मुल्यावान कुंदे को अवैध काठ माफियाओं से बरामद करने में सफलता पाई हैं।
जिसे सियांग नदी में ही नष्ट कर दिया गया । महकमे के तीन माइल बीट अधिकारी बीएन बोरा ने संवाददाताओं को बताया कि जोनाई वन आंचलिक अधिकारी मुकुट राभा के एक गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को जोनाई वनांचलिक अधिकारी कार्यालय के वन कर्मियों की एक टीम ने लाली -सियांग नदी में सर्च आपरेशन चलाया ।
वन कर्मियों ने कबुछापरी के समीप न्यू सियांग नदी में वन माफियाओं के द्वारा ले जा रहे कुंदे को को देखते ही वन कर्मियों ने घेराबंदी की कोशिश करने लगे । वन कर्मियों को देखकर वन माफियाओं के साथ नाव चालक के साथ बैठे दो युवकों ने तेजधार हथियार निकाल लिए। वन कर्मियों ने गोली चलाने शुरू कर कर दिया ।
वन विभाग की टीम ने उनका पीछा भी किया लेकिन वन माफियाओं कुंदे छोड़ कर भागने में सफल हो गए । वन विभाग कर्मियों का अभियान में अवैध काठ माफियाओं ने न्यू सियांग नदी के बीचोबीच से डिब्रूगढ़ की ओर ले जाने के दौरान बीच में ही करीब आठ हजार केबी कुंदे को नदी में ही नष्ट कर दिया।
वन अधिकारी बीएन बोरा ने बताया कि इन कुंदे का बाजार में मुल्य करीब दो करोड़ रुपए आंकी गई है । उल्लेखनीय है कि महकमे में अवैध काठ माफियाओं के द्वारा असम और अरुणाचल प्रदेश से लाली-सियांग नदी के रास्ते प्रति दिन करोड़ों रुपए का मुल्यावान कुंदे डिब्रूगढ़, तिनसुकिया और जोरहाट सहित राज्य के विभिन्न अंचलों मे ले जाने के संदर्भ में विभिन्न समाचार पत्रों और चैनलों में प्रकाशित होता रहा हैं।
जिसके बाद जोनाई महकमा के वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी ने अवैध काठ माफियाओं पर नकेल कसने के लिए एक अभियान चलाया। जहां पर उनका आमना- समाना अरुणाचल प्रदेश से
नदी के रास्ते अवैध मुल्यावान काठ ले जा रहे काठ माफियोँ से हो गया।
वन विभाग की टीम ने अवैध वन माफियाओं को रुकने का ईशारा करने पर अवैध काठमाफियाओं ने वन विभाग के नाव में जोरदार टक्कर मार दी। जिसके पश्चात नाव में सवार वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों और मीडिया कर्मियों सहित नाव चालक के चालाकी से किसी प्रकार जान बचाने में कामयाब हुए।



No comments:
Post a Comment
say somethings