Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]



एक आरोपी तागे रिना नामक व्यक्ति निकला अवकाश प्राप्त सैनिक ।
जोनाई  ,  निज संवाददाता, 24 अगस्त :--- 
धेमाजी जिले के जोनाई महकमा के पुलिस ने दो वन्य प्राणी तस्करों को आज लखी नेपाली बस्ती में बिक्री करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
 जो जंगली जानवरों के अंगों की तस्करी करने जा रहे थे। इनके पास से पुलिस ने  करीब पंद्रह किलो ग्राम  हाथी के दांत बरामद सात हाथी के दांत , एक डीबीबीएल बंदुक , सात जीवित कारतुस  , तीन मोबाइल फोन और एक सैनिक का स्वफिट डिजायर कार सहित कुल दो लोगो को गिरफ्तार किया है। 
 जिनकी कीमत तस्करों ने पुलिस को बताया कि 15000 प्रति किलो ग्राम के रुपए के दर से विक्री करने के लिए लाये थे। जोनाई महकमा के पुलिस अधिकारी भार्गव मुनी  दास ने  संवाददाताओं को बताया कि थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नेत्र कमल सैकिया, पुलिस उप परिदर्शक अभिजीत गोगोई सहित पुलिस दल  ने कल एक गुप्त सूचना के आधार पर लखी नेपाली बस्ती अंचल से सात हाथी के दांत , एक डीबीबीएल बंदुक , सात जीवित कारतुस  , तीन मोबाइल फोन और एक सैनिक का स्वफिट डिजायर कार सहित कुल दो लोगो को गिरफ्तार किया है।
 महकमा पुलिस अधिकारी भार्गव मुनी दास ने कहा कि हाथी के दांत बेचने वाले आरोपी सेना के अवकाश प्राप्त सैनिक तागे रिना का घर अरुणाचल प्रदेश के ईस्ट सियांग जिले के  सिले -ओयान थाना के अंतर्गत बारह माइल और उसके अन्य साथी  अरुणाचल प्रदेश के ईस्ट सियांग जिले के  सिले -ओयान थाना के अंतर्गत सिखा तोदे गांव के तालेम जामोह के रुप में पहचान किया गया है। 
 संवाददाताओं ने पुलिस अधिकारी से सवाल किया कि पुलिस अभी तक जोनाई का कोई व्यक्ति जड़ित या खरीददार का नाम पुछताछ में पता चल पाया है ? तो उन्होंने कहा कि पुलिस के पुछताछ में सभी सवालों के जबाव सामने आयेंगे। उल्लेखनीय है कि जब वन विभाग की टीम को लखी नेपाली बस्ती को एक घर में बुलाया गया तो पता चला कि जिन अंगों को बरामद किया गया है , वह हाथी के दांत है। पुलिस ने जब इनका वजन तौला तो यह करीब 15 किलो ग्राम निकले। पुलिस अधिकारी ने बताया कि  इनसे पूछताछ की जा रही है कि यह लोग कहां से कीमती हाथी दांतो को लाए थे और किस इलाके में तस्करी करने जा रहे थे। फिलहाल इनका आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है और इनके खिलाफ वन्य जीव अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया जायेगा। 

No comments:

Post a Comment

say somethings

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib