Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]

By Jno ADMIN
जोनाई , निज संवाददाता , 21 अगस्त :
धेमाजी जिले के जोनाई महकमा के खण्ड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अन्तर्गत एक कोविड संक्रमित महिला ने नवजात शिशु को जन्म दिया। जानकारी के अनुसार महकमे के दो नंबर मुरकंग सेलेक गांव के निवासी बिजु दत्त की पत्नी जुनाली पायेंग दत्त (30) ने आज सुबह करीब सात बजे जोनाई खण्ड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। 


       प्रसुता को स्वस्थ बच्चे को जन्म कराने में जोनाई महकमा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किशोर कुमार कामान , जिएनएम नर्स पल्लवी समुआ , जिएनएम नर्स जित्सना सईकिया ने मुख्य भूमिका निभाई है। उल्लेखनीय है कि बच्चे के जन्म के बाद कोविड जांच किया गया। जहां बच्चा कोविड का रिपोर्ट नेगेटिव आया है। वही मां और बच्चे दोनों की स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है।


No comments:

Post a Comment

say somethings

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib