Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]

सैकड़ों लोग प्रभावित स्थानीय जल संधान विभाग पर निष्क्रियता का आरोप
जोनाई , निज संवाददाता , 22 अगस्त :
पिछले कई दिनो से हो रहे लागातार बारिस के कारण धेमाजी जिले के जोनाई महकमा के लाली नदी ( सियांग नदी) का जलस्तर बढने से आज तड़के राभाकाठनी में तटबांध के टुट जाने से करीब प्राय दस से अधिक गांव जलमग्न हो गये ।  

         जिसमे एक और दो नंबर राभाकाठनी , सोनवाल काठनी , ताडी माजगांव , मालभोग शांतिपुर , ताड़ी बस्ती , सुतियासुक ,सोनवाल सुक , अक्लेन सहित करीब दस से अधिक गांव पानी के चपेट में आ गये है। इस बाढ उक्त गांवों के करीब पांच सौ से अधिक लोग प्रभावित हुए है। इस अंचल के सैकड़ों परिवारों के घर-बाड़ी , खेत-खलिहान पानी के चपेट में है । उक्त अंचलो में लगाये गये धान की फसल भी बाढ के पानी के नीचे हैं।  

इस अंचल के लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा हैं कि महकमे की जलसंपद विभाग पुरी तरह से निष्क्रिय होने के कारण आज यह हालात हुए हैं। । स्थानीय लोगो का कहना है कि पिछले कई माह से उक्त तटबांध का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो कर पानी का रिसाव गांवों की ओर आने के बावजुद जस संसाधन विभाग की ओर से किसी तरह का कार्यवाई नही करने के कारण आज उक्त स्थान पर तटबांध टुट गया।जिस कारण आज लोगों का घर बाड़ी खेत खलिहान नदी के चपेट में आ गया। दुसरी ओर जोनाई महकमा के महकमाधिपति प्रदीप कुमार द्विवेदी ने आज सुबह ही इस अंचल का दौरा किया । 

 महकमाधिपति प्रदीप कुमार द्विवेदी ने इस अंचल के लोगों के लिये तत्काल राहत पहुँचाते हुए राभाकाठनी मालभोग प्राथमिक विद्यालय में राहत शिविर की व्यवस्था किया । प्रशासन के तरफ से क्षतिग्रस्त तटबांध पर नजर रखने के लिये एसडीआरएफ के जवानों को तैनात किया गया है।


No comments:

Post a Comment

say somethings

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib