Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]


जोनाई , निज संवाददाता , 16 नवंबर:-------
अरुणाचल प्रदेश के ईस्ट सियांग जिले के पासीघाट स्थित एपेक्स प्रोफेशनल विश्वविद्यालय में व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है ‌। जिसमें LLB, LLM ,B Sc, MA, B.Ed, D. Pharrm आदि पाठ्यक्रमों में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा
 छात्रों से लाखों रुपए वसुलने का आरोप लगाया जा रहा है।
 उक्त विश्वविद्यालय के प्रवक्ता अनिल कुमार दुबे ने भी विश्वविद्यालय में चल रहे भ्रष्टाचार को लेकर गत 06 नवंबर को अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल (अवकाश प्राप्त ब्रिगेडियर) डाः बी डी मिश्रा से शिकायत की थी।
 जिसके पश्चात राज्यपाल कार्यालय ने एक जांच समिति का गठन किया। मंगलवार को प्रोफेसर देवव्रत दास के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय जांच दल ने उक्त विश्वविद्यालय में उपस्थित होकर जांच शुरू कर दिया।
  उक्त समय विभिन्न समाचार पत्रों और चैनलों के पत्रकारों ने समाचार संकलन करने के लिए पहुंचे। मगर विश्वविद्यालय प्रशासन के सचिव ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस के दिन समाचार संकलन करने के दौरान पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार किया ।
साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा विभिन्न चैनलों के लोगों को धक्का दिया गया। इसी बीच आज विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के छात्रों ने जांच अधिकारियों के सामने शोरगुल करने लगे। छात्रों ने जांच समिति के समक्ष विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा नामभर्ति के नाम पर हजारों रुपए अवैध रूप से संग्रह करने का आरोप लगाया है। छात्रों ने विश्वविद्यालय में छात्रों की अनुपस्थिति पर प्रतिदिन पांच सौ रुपए फाइन, नामभर्ती , परीक्षा शुल्क इत्यादि के नाम पर लाखों रुपए ऐंठने का आरोप लगाया है। छात्रों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि विश्वविद्यालय में लैबोरेटरी रुम रहने के बावजूद भी छात्रों को प्रैक्टिकल शिक्षा नहीं दिया जाता है। लेकिन छात्रों से प्रैक्टिकल के नाम पर लाखों रुपए धन संग्रह किया जाता है। छात्रों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को प्रवक्ता के रूप में नियुक्ति दिखाया गया है। इस तरह के कारनामे कर उच्च पदस्थ अधिकारियों के आंखों में धूल झोंकने का आरोप लगाया गया है। इस विश्वविद्यालय की शिकायत राज्यपाल से करने पर प्रवक्ता अनिल कुमार दुबे को निलम्बित कर दिया गया है। आदि-मिसिंग छात्र संघ ने इस विश्वविद्यालय में व्यापक पैमाने चल रहे घोटाले की उच्च स्तरीय जांच कर विश्वविद्यालय के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने कि मांग कि है।

No comments:

Post a Comment

say somethings

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib