Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]

जोनाई , निज संवाददाता , 21 दिसंबर :----
धेमाजी जिले के जोनाई महकमा के मुरकंग सेलेक लखी नेपाली बस्ती सार्वजनिक दूर्गा मंदिर की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में मंदिर प्रांगण में स्थानीय लोगों के सहयोग से विश्व शांति एवं सार्वजनिक प्रगति और नववर्ष की शुभ आगमन पर आगामी 31 दिसंबर 2021 से 02 जनवरी 2022 तक 48 घंटे का अखण्ड हरिकीर्तन , रामायण पाठ और महायज्ञ का आयोजन की तैयारी जोरों से चल रही है।
  जिसके सफल संचालन करने के लिए एक समिति गठित की गई है। नवगठित आयोजन समिति में सलाहकार के तौर पर नर बहादुर छेत्री , एक नंबर
मुरकंग सेलेक के लाट गांव बुढा ग्रीन कुम्बांग , मिसिंग स्वायत्तशासी परिषद के साधारण सदस्य
पदुम कुमार राइ , राजेश पेगु , आदित्य कुम्बांग ,हरि कुमार प्रधान , मन्टु साह ,तीलक प्रधान , भास्कर मिरी ,लाल बाबू महतो को रखा गया है।जिसमें अध्यक्ष के रूप में विज्ञान महाविद्यालय के उपाचार्य युद्धवीर प्रधान , कार्यकारी अध्यक्ष कामाख्या ठाकुर , उपाध्यक्ष के पद पर जोनाई टाउन एमई हिंदी विद्यापीठ की अवकाश प्राप्त प्रधान शिक्षक रामेश्वर यादव , सतीश दास , भोज कुमार उपाध्याय , महासचिव के पद पर समकंग हाई स्कूल के सह शिक्षक विजय कुमार सिंह , सह-सचिव बुद्धि प्रसाद शर्मा , मित्रलाल शर्मा , मीन कुमार प्रधान , प्रचार सचिव के रूप में संजीव प्रधान , नारायण छेत्री ,लाल पासवान ,सूबाश दास , महेश कुम्बांग , कृष्ण छेत्री ,भोला सोरहिया ,नलीन पाइत ,विजू थापा को दायित्व प्रदान किया गया है। नवगठित आयोजन समिति के अध्यक्ष युद्धवीर प्रधान और महासचिव विजय कुमार सिंह ने सभी धर्म परायण लोगों से नववर्ष की शुभ अवसर पर 48 घंटे का अखण्ड हरिकीर्तन , महायज्ञ और रामायण पाठ में तन-मन-धन से सहयोग करने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment

say somethings

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib