Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]

जोनाई , निज संवाददाता , 28 अगस्त :--
 धेमाजी जिले के जोनाई महकमा में कल रात 27 अगस्त को करीब आठ बजे  राष्ट्रीय राजपथ मार्ग 515 पर विजयपुर के समीप एक ट्रक और बोलेरो संख्या  AS01 EG 8524 में  आमने सामने भिड़ंत में जोनाई के कार्यवाही दण्डाधीश नयन मणि दत्त और गाड़ी चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
 जिन्हें तत्काल कार्यवाही  दण्डाधीश नयन मणि दत्त को गंभीर हालत में जोनाई महकमा के तीस विस्तर युक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।  जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक चिकित्सा करने के पश्चात गंभीर रूप घायल जोनाई के कार्यवाही दण्डाधीश नयन मणि दत्त और गाड़ी चालक को डिब्रूगढ़ स्थित असम चिकित्सा महाविद्यालय में उन्नत चिकित्सा के लिए रेफर कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि आज 28 अगस्त को जोनाई महकमा में होने वाले राज्य सरकार के तृतीय श्रेणी और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के लिए होने वाली परीक्षा के प्रश्न पत्र लाने के लिए बोलेरो गाड़ी से धेमाजी  जा रहे थे  । 

No comments:

Post a Comment

say somethings

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib